Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लॉस कम किए, कलेक्शन बढ़ाया, अब देश की टॉप 8 सरकारी कंपनियों में एमपी की पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी

विद्युत कंपनी 28वें से 15वें स्थान पर पहुंची
Follow on Google News
लॉस कम किए, कलेक्शन बढ़ाया, अब देश की टॉप 8 सरकारी कंपनियों में एमपी की पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी

भोपाल। देशभर की 55 बिजली वितरण कंपनियों की रेटिंग में मप्र की पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने तकनीकी घाटे कम कर और राजस्व बढ़ाकर रैंकिंग टेबल में बड़ी छलांग लगाई है। पिछले साल देश 28वें नंबर पर रहकर ‘बी निगेटिव’ ग्रेड लेने वाली पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इस वर्ष 15वें पायदान पर आकर दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ‘ए’ ग्रेड हासिल किया। सरकारी बिजली वितरण कंपनियों में पश्चिम क्षेत्र कंपनी की रैंक 8वीं है। यानि अडाणी इलेक्ट्रिक, टोरेंट पॉवर सूरत- अहमदाबाद जैसी 7 कंपनियां भी पहली 15 कंपनियों में जगह बनाने में सफल रहीं।

केंद्रीय उर्जा मंत्रालय ने डिस्कॉम की 12वीं एकीकृत रेटिंग में देश की निजी और सरकारी बिजली वितरण कंपनियों का विश्लेषण किया है। दिल्ली में केंद्रीय विद्युत और नवीन- नवकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिजली कंपनियों की रेटिंग जारी की। इसमें मप्र की पश्चिम क्षेत्र की कंपनी को स्थान मिला है।

‘पश्चिम’ ने इस तरह किया सुधार

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तकनीकी नुकसान को कम किया और बिल जनरेशन और बिल कलेक्शन पर शत प्रतिशत करने पर ध्यान दिया। कंपनी ने वर्ष 2023 में 20552 करोड़ रुपए का बिजली कलेक्शन किया है। पूर्व क्षेत्र बिजी वितरण कंपनी ने 14,241 करोड़ तो मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ने 17,460 का रेवेन्यू कलेक्शन किया है। इस तरह बिजली कंपनी ने 2022 की बिजली बिलिंग 16426 करोड़ की तुलना में बीते साल 18,937 करोड़ के बिल जारी किए। पश्चिम क्षेत्र कंपनी ने पिछले साल की तुलना में वर्ष 2023 में 3,467 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यु प्राप्त किया। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र कंपनी को ‘बी’ और पूर्व क्षेत्र कंपनी को ‘बी निगेटिव’ रेटिंग मिली है।

पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी

उपभोक्ता          59,49,035 राजस्व              20,552 करोड़ संग्रहण क्षमता    100% कृषि उपभोक्ता   23.92%

कर्मचारियों की सफलता

यह सफलता हमारी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की है। मैं पश्चिम क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने समय पर बिल भुगतान किया। -अमित तोमर, एमडी, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts