भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेसी तय करें खिलौने बच्चों के लिए जुटा रहे हैं या राहुल के लिए : गृह मंत्री

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं के खिलौने एकत्रित कर आंगनवाड़ी में देने पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले ये तय करना चाहिए कि वो आंगनवाड़ी बच्चों के लिए खिलौने इकट्ठे कर रही है या राहुल गांधी के लिए खिलौने इकट्ठे कर रही है।

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज

गृह मंत्री ने बताया कि कुछ बच्चों के पास ढेर सारे खिलौने हैं और कुछ बच्चों के लिए सपने खिलौने हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसलिए आंगनवाड़ी बच्चों के लिए खिलौने एकत्र करने का जन अभियान शुरू कर रहे हैं। गृह मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये संकल्प का प्रकार है, जो कांग्रेस को समझ नहीं आएगा।

‘आदिवासी संगठन जयस‌ को कांग्रेस तोड़ना चाहती ‌है’

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मूल नीति आदिवासी संगठन जयस‌ को तोड़ने की ‌है। वैसे भी कांग्रेस के कार्यक्रम में तो‌ लोग आते ही नहीं हैं, इसलिए दूसरे के कार्यक्रम में कांग्रेस के ‌नेता जाते हैं।

‘कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है’

कांग्रेस के ‘आदिवासी बचाओ-भाजपा भगाओ’ अभियान पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 महीने की अपनी सरकार में आदिवासियों के हित के लिए एक भी काम नही करने वाली कांग्रेस आज आदिवासियों के‌ नाम पर केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है। भाजपा सरकार आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

‘कांग्रेस की सच्चाई को प्रदेश की समझ चुकी है’

गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कहा। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर प्रदेश की जनता से झूठ बोलने वाले कमलनाथ जी‌ और कांग्रेस पार्टी की सच्चाई को प्रदेश की जनता अच्छे से जान और समझ चुकी है।

गृह मंत्री ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी का एकमात्र उद्देश्य देश और समाज को‌‌ तोड़ना है। उनका हर नया कदम इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बढ़ता है।

ये भी पढ़ें- एक्शन मोड में कलेक्टर मनीष सिंह, आबकारी विभाग के दो अफसरों पर गिरी गाज

संबंधित खबरें...

Back to top button