ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

VIDEO : भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और पति पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालात में दोनों अस्पताल में भर्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और उनके पति कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आसिफ जकी पर जानलेवा हमला हो गया। दोनों को लहूलुहान हालात में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर विवाद हुआ था। पुलिसकर्मी के बेटे ने हमला किया है। दोनों फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

दोनों को लहूलुहान हालात में हॉस्पिटल में भर्ती किया।

नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, श्यामला हिल्स थाने क्षेत्र में शबिस्ता का मकान है। इसके पास ही श्यामला हिल्स थाने के एक पुलिसकर्मी के बेटे ने प्लॉट खरीदा है। बताया जाता है कि प्लॉट के सामने नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर विवाद हुआ था। यहीं पर शबिस्ता की कार खड़ी होती है। विवाद के दौरान बदमाशों ने दोनों पति पत्नी पर हमला कर दिया। शबिस्ता और उनके पति आसिफ जकी पर बेसबॉल के बैट से हमला कर दिया। हमले से दोनों को गंभीर चोट पहुंची है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी पर हमला मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। राशिद अली ने आसिफ जकी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। राशिदा ने आसिफ जकी पर उनके प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत रखने का भी आरोप लगाया है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1666989133586128896

सिर में आई गंभीर चोट

बेसबॉल के बैट के हमले से शबिस्ता और आसिफ जकी के सिर में गंभीर चोट आई है। तुरंत उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। सिर में टांके लगाए गए। सूचना मिलने ही कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा हॉस्पिटल में लग गया। समर्थकों ने हमले का विरोध जताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

तीन बार की पार्षद शबिस्ता वकील भी हैं। उन्होंने एक ही वार्ड से जीत की हैट्रिक भी लगाई है। कांग्रेस ने उन्हें नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button