Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर : जंगल में मिला युवक का शव, तंत्र-मंत्र के लिए हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस; देखें VIDEO

Follow on Google News
ग्वालियर : जंगल में मिला युवक का शव, तंत्र-मंत्र के लिए हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस; देखें VIDEO
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रक्कस पहाड़ी के जंगल में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। तंत्र-मंत्र के शक में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि, घटनास्थल पर एक कटोरे में सिंदूर और दूसरी चीजें मिली है। वहीं युवक के कान कटे और पेट-मुंह पर सिंदूर लगे मिलने से शक गहराया है। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

युवक का कान कटे हुए शव मिला

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रक्कस पहाड़ी के जंगल में मिले शव की शुरुआती जांच में नरबलि की आशंका है। जिस जगह युवक का शव मिला, वहां पास ही सिंदूर और दूसरी चीजें भी पड़ी मिलीं। युवक के कान कटे हुए और सिर में गहरी चोट है। वहीं मृतक की पहचान लाल सिंह मौर्य के रूप में हुई है। राय कॉलोनी का रहने वाला लाल सिंह शुक्रवार (3 नवंबर) से गायब था। मृतक कोविड सेंटर में सफाई कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि लालसिंह का दोस्त कन्हैया भी 3 नवंबर से गायब है। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। देखें वीडियो... [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1721100795813220377?s=20[/embed] ये भी पढ़ें- मुरैना : गाना बजाने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर किया चक्काजाम; आरोपी का मकान जमींदोज मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts