इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : बेटी को थे सफेद दाग, आरोपी ने तांत्रिक से मिलवाने के बहाने मां से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बिल्डर द्वारा 50 वर्षीय महिला को अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला की मुलाकात बिल्डर से अपनी 11 वर्षीय बेटी को किसी तांत्रिक को मिलवाने के बहाने हुई थी। जहां पर आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसकी मां को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद परिवार द्वारा विजयनगर थाने में आरोपी बिल्डर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया।

बेटी के साथ भी की अश्लील हरकत

विजयनगर थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर के अनुसार, विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नवल किशोर गर्ग उनके ही इलाके में रहता है। महिला का परिवार नवल किशोर को 7 वर्षों से पहचानता है। इस कारण से उसका घर आना-जाना है। कुछ समय पहले पीड़िता ने नवल किशोर से कहा कि उसकी बेटी को सफेद दाग हैं और उसका इलाज उसे समझ नहीं आ रहा है। इस पर नवल किशोर ने एक तांत्रिक से मिलवाने के बहाने 11 वर्षीय बेटी को बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें की।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नवल किशोर ने बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसकी मां को भी झांसे में ले लिया। इसके बाद उसे डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाएं। जब पीड़िता ने यह बात अपने घर वालों को बताई, तो उन्होंने थाने पर जाकर नवल किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

(इनपुट- हेमंत नागले)

ये भी पढ़ें- इंदौर : पति-पत्नी ने नशे के लिए बुजुर्ग के साथ की लूट, शोर मचाने पर रहवासियों ने दंपति को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया; देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button