दतिया में बुलट से घूमे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पीतांबरा पीठ के दर्शन करने भी गए

बुलेट की सवारी करने से खुद को रोक नहीं पाए गृह मंत्री मिश्रा
Follow on Google News
दतिया। प्रदेश सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र दतिया में हैं। वे यहां खुद बुलट चलाते दिखे। मिश्रा हेलमेट लगाए थे और शहर की सड़कों पर घूमे। उनके समर्थक भी बाइकों से साथ चल रहे थे। गृह मंत्री को शहर में बुलट चलाते देखा तो लोग भी दुकानों और घरों से बाहर देखने के लिए निकल आए। मंत्री बुलट से सिविल लाइन से होते हुए मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। वहां माता के दर्शन किए। मंदिर में स्थित प्राचीन शिव वन खंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1441723768385146881?s=20 राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू, सुविधा से लगाते हैं टोपी और टीका: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मिश्रा बुलेट चलाने में खासे मग्न दिखे। उन्होंने यात्रा के दौरान शहर की सड़कें देखीं। इस दौरान कुछ लोगों ने ताली बजाकर गृह मंत्री का अभिवादन किया। मिश्रा ने आसपास के लोगों से भी चर्चा की। इसके साथ ही समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। https://www.facebook.com/104184047946280/posts/398428031855212/
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts