Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डेनमार्क की PM मेट फ्रेडरिक्सन पर हमला : चुनाव प्रचार के दौरान शख्स ने मारा धक्का, हमलावर गिरफ्तार

डेनमार्क की PM मेट फ्रेडरिक्सन पर हमला : चुनाव प्रचार के दौरान शख्स ने मारा धक्का, हमलावर गिरफ्तार
कोपेनहेगन। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन पर कोपेनहेगन में एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, इस हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई है, फ्रेडरिक्सन को तुरंत ही वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पीछे से आकर फ्रेडरिक्सन को जोर से धक्का मारा। इससे वे लड़खड़ा गईं। कोपेनहेगन पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं यूरोपीय संघ के प्रमुखों ने हमले की निंदा की है। 46 वर्षीय फ्रेडरिकसेन चार साल पहले सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट्स की नेता के रूप में पदभार संभालने के बाद 2019 में प्रधानमंत्री बनीं। फ्रेडरिकसेन डेनिश इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं।

चुनाव से ठीक पहले हुआ हमला

यह हमला यूरोपियन यूनियन (EU) चुनाव से ठीक पहले हुआ है, चुनाव 9 जून को होने हैं। डेनिश PM फ्रेडरिक्सन सोशल डेमोक्रेट्स यूरोपीय संघ के प्रमुख उम्मीदवार क्रिस्टेल शाल्डेमोस के साथ प्रचार कर रही हैं। घटना के वक्त वे प्रचार से ही लौट रहीं थीं। प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन के कार्यालय ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन पर शुक्रवार शाम को कोपेनहेगन के कुल्टोरवेट (स्क्वायर, रेड) में एक शख्स ने हमला किया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रधानमंत्री इस घटना से स्तब्ध हैं।

धक्का लगने पर गिरने से बचीं PM मेट

हमला शहर के बीचों-बीच एक चौराहे पर हुआ। घटना के चश्मदीदों के मुताबिक, एक आदमी दूसरी तरफ से आया और PM मेट के कंधे पर जोर से धक्का मार दिया। धक्का बहुत जोर से लगा था, लेकिन वह गिरने से बच गईं। इसके बाद वह एक कैफे में बैठ गईं। तीन सप्ताह पहले, 15 मई को स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर भी जानलेवा हमला किया गया था। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावर ने उन पर पांच गोलियां दागीं, जिसमें से एक गोली उनके पेट में लगी थीं। ये हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक हॉल के बहार भाषण दे रहे थे। ये भी पढ़ें- रूस में चार भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत, मृतकों में दो लड़कियां शामिल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts