🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

बेगमगंज :ट्रांसफार्मर से 400 लीटर ऑयल चोरी, 5 क्विंटल कॉपर तार भी ले गए चोर

रविवार सुबह जब दूध डेयरी का चौकीदार मौके पर पहुंचा तो उसने ट्रांसफार्मर से ऑयल और कॉपर तार गायब देखा। इसके बाद उसने डेयरी संचालक संतोष राय को सूचना दी। संतोष राय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News

बेगमगंज। बिजली उपकरणों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला ग्राम बर्री कला और पलोहा के बीच स्थित एक नव-निर्मित दूध डेयरी का है, जहां शनिवार देर रात चोरों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। बदमाश ट्रांसफार्मर से करीब 400 लीटर ऑयल और 5 क्विंटल (500 किलोग्राम) कॉपर तार चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

सुबह चौकीदार ने सबसे पहले देखी वारदात

रविवार सुबह जब दूध डेयरी का चौकीदार मौके पर पहुंचा तो उसने ट्रांसफार्मर से ऑयल और कॉपर तार गायब देखा। इसके बाद उसने डेयरी संचालक संतोष राय को सूचना दी। संतोष राय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हरदा: रेलवे ट्रैक पर मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

लगातार बढ़ रही हैं बिजली उपकरणों की चोरियां

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे, तार और मशीनरी की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हर मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाती है, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों में चोर पकड़ में नहीं आए हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से बिजली विभाग की चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पिछले कुछ माह से बिजली विभाग की मशनरी, तार, खंबे एवं ट्रांसफार्मर से ऑयल इत्यादि की हो रही चोरी की वारदातों ने विभाग के अधिकारियों की नाक में दम कर रखा है। बिजली अधिकारियों द्वारा  हरेक बार चोरी की रिपोर्ट तो दर्ज करा दी जाती है लेकिन चोर अभी तक गिरफ्त से बाहर होने के कारण उनके हौसले इतने बुलंद हुए की बीती शनिवार की रात में ग्राम बर्री कला - पलोहा के बीच में संतोष राय की नवनिर्मित दूध डेरी के ट्रांसफार्मर से 400 लीटर ऑयल एवं 500 किलोग्राम (  5 क्विटल ) कॉपर तार चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी आज रविवार की सुबह तब लगी जब दूध देरी का चौकीदार वहां पहुंचा तो उसने देखा और मालिक संतोष राय को सूचित किया ।
 जानकारी लगते ही दूध डेरी संचालक संतोष राय घटना स्थल पर पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Anand Sharma
By Anand Sharma
icon

Latest Posts