दमोह में भीषण सड़क हादसा:कार और यात्री बस की टक्कर, तीन की मौत; दो घायल

दमोह के जबेरा से लगभग 5 किलोमीटर दूर जबलपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पुरनयाउ के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।
कार और यात्री बस की टक्कर, तीन की मौत; दो घायल
AI GENERATED IMAGE

दमोह। कटनी से सागर की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रही सिग्रामपुर की ओर जाने वाली यात्री बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

कार और बस की हुई जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक कटनी से सागर की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रही सिग्रामपुर की ओर जाने वाली यात्री बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: Jio IPO: सेबी के पास DRHP दाखिल, 37,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है देश का सबसे बड़ा IPO

हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत

हादसे में कार सवार अखिलेश, माया और मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतकों के शव वाहन में फंस गए। 

बच्ची गंभीर घायल, चालक को भी आई चोटें

वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। कार चालक को भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत, बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts