
महाराष्ट्र गृह विभाग ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। आज सुबह अधिकारी सलमना खान के घर पहुंचे। दरअसल, बीते रविवार को सलमान और पिता सलीम को जान से मारने का धमकी भरा लेटर मिला था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम से अज्ञात शख्स ने लेटर भेजा था। दरअसल, संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के छह दिनों बाद रविवार की सुबह करीब 8 बजे बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में धमकी भरा नोट मिला। लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं।
कथित तौर पर, संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी हुई थी, जिसके कारण सलमान को भी खतरा बताया गया था।
एक्टर सलमान खान और पिता सलीम खान को किसी अनजान शख्स ने धमकी दी है। बांद्रा पुलिस ने इस बारे में FIR दर्ज कर ली है। इस बारे में आगे जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। #SalmanKhan #BollywoodNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/VcyHvJ38YZ
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 5, 2022
खत में क्या लिखा था ?
धमकी भरे पत्र में लिखा था, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।’ मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट
सलमान खान हाल ही में आइफा 2022 इवेंट से मुंबई वापस आए हैं, उन्होंने इसे होस्ट किया था। ये इवेंट अबु धाबी में आयोजित हुआ था। उनके इवेंट होस्ट करने की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि, सलमान खान जल्द ही कटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।