इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर में रंगपंचमी का उल्लास : गेर से आसमान सतरंगी… रंग-गुलाल में सराबोर शहरभर के लोग

इंदौर। रंगपंचमी पर शहर में सुबह से रंग-गुलाल उड़ने लगा। इंदौर की ऐतिहासिक गेर में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ और युवाओं की टोली राजवाड़ा पहुंची। लोगों का उत्साह चरम पर है। जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ रही थी, लोगों का हुजूम बढ़ता जा रहा था। गेरों के राजवाड़ा पहुंचने पर आसमान में जमकर रंग उड़े। इस साल गेर में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।

डीजे की धुन पर नाचे युवक-युवतियां

तीन किमी से लंबी गेर निकलने का सिलसिला दोपहर 2 से 3 बजे तक चला। कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगाया। वहीं सराफा बाजार और गोपाल मंदिर के आसपास भी लोग रंगपंचमी खेलते नजर आए। गेर की मिसाइलों में रंग भरकर लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाए। जगह-जगह मंच से गेर का स्वागत किया गया। महिलाएं-बच्चे भी गेर में शामिल हुए। यहां डीजे की धुन पर युवक-युवतियां ही नहीं बुजुर्ग भी नाचे।

गेर में नगर निगम का काफिला भी हुआ शामिल

शहर की ऐतिहासिक रंगारंग परंपरा में पहली बार इंदौर नगर पालिक निगम भी भागीदार बन रहा है। गेर में पहली बार नगर निगम का काफिला भी शामिल हुआ। निगम की गेर में पानी के दो टैंकरों और रथ के साथ कुल दस गाड़ियां शामिल हुई। गेर की झांकियों में नगर निगम ने स्वच्छता व पर्यावरण का संदेश देते हुए शासन की योजनाओं को भी प्रचारित किया।

इंदौर में आयोजित ऐतिहासिक गेर में राजवाड़ा पर बनाया गया पुलिस कंट्रोल रूम। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी।

संबंधित खबरें...

Back to top button