रिसर्च:दही 'बीपी किलिंग में मददगार, जानें क्या कहता है 'WHO'?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शरीर में बढ़ने वाले बीपी की बीमारी पर जब शोध किया तो इसके परिणाम ने सबको चौंका दिया। 'डब्लूएचओ' के किए शोध अनुसार हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जो दिल, दिमाग किडनी और अन्य बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक बढ़ा देती है। एक नए अध्ययन के अनुसार अगर दही का रोजाना सेवन किया जाए तो बड़ी आसानी से बीपी की समस्या से खुद को दूर रखा जा सकता है।
Follow on Google News
दही 'बीपी किलिंग में मददगार, जानें क्या कहता है 'WHO'?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बदलते रहन-सहन और खान-पान के बीच अगर आपकी खाने की थाली में दही ना हो तो भोजन वाकई अधूरा है। क्योंकि दही का रोजाना सेवन आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर सिद्ध हो चुका है। एक नए स्टडी में यह बात सामने आई है कि, दही का रोज़ाना सेवन करने से ब्लड प्रेशर को बड़ी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय द्वारा माइने विश्वविद्यालय के सहयोग से दही पर एक शोध कार्य आयोजित किया गया। इस स्टडी में यह पता चला कि दही के सेवन, हाई ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी परेशानियां एक-दूसरे से संबंधित हैं। इंटरनेशनल डेयरी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग अगर दही का प्रत्येक दिन सेवन करें तो जल्दी ही बीपी की समस्या से खुद को दूर कर सकते हैं।

    यह भी देखें: रील से जाल, व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए फाइनेंसर के खाते से उड़ाए 66 लाख रुपए

    'बीपी' - एक साइलेंट किलर बीमारी

    ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या एक  'साइलेंट किलर' बीमारी है। यह शरीर के लिए बेहद घातक है। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है जो दिल, दिमाग, किडनी शरीर के हर जटिल अंग को बुरी तरह से प्रभावित करती है। डब्लूएचओ ने बीपी की समस्या को लेकर कई बड़े सर्वे समय-समय पर किए हैं। साथ ही कैसे इस परेशानी से दूर रहा जाए इस पर भी अपनी राय देता रहा है।

    दही ब्लड प्रेशर को कैसे करता है कंट्रोल?

    दही में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे बीपी प्रतिरोधक नियंत्रण देने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। हार्वर्ड हेल्थ के एक सर्वे के अनुसार मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जबकि कैल्शियम मांसपेशियों के संकुचन में मदद करता है। जिससे दिल की मांसपेशियां अच्छे से काम करती हैं।

    कितना इनटेक जरूरी?

    शरीर को बीपी जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए सामान्यत: दिन में तीन बार दही का सेवन किया जा सकता है। दोपहर और रात के खाने बाद भी आप एक कटोरी दही खा सकते हैं। दही का एक कप रोजाना इनटेक आपके शरीर को बहुत सी गंभीर बीमारियों से संरक्षित रखेगा।

    रिसर्च में हुआ खुलासा

    'अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एपिडेमियोलॉजी' स्टडी में  यह पाया गया है कि जिन महिलाओं ने पूरे सप्ताह दही का पांच या उससे अधिक बार सेवन किया उनमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम देखी गई। दही गैस्ट्रिक की परेशानियों को दूर करने के साथ ही मसालेदार खाने से होने वाली बॉडी हीट को रेगुसर स्तर पर आसानी से ठंडा रखने का काम भी करता है। 

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts