राष्ट्रीय

Weather Update : अभी नहीं मिलेगी कंपकंपाती ठंड से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में जारी है शीतलहर; भोपाल में 10 साल बाद ऐसा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आधी जनवरी बीतने के बाद भी ठिठुरन भरी सर्दी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिमी विभोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है, जिससे कई राज्यों में ठंड भी बढ़ सकती है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चलेगी।

मध्यप्रदेश का मौसम

मध्यप्रदेश में भी ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी में रविवार शाम 6:30 बजे से सोमवार सुबह 5:30 बजे तक 11 घंटे ओस गिरती रही। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक राजधानी में 10 साल बाद जनवरी के मौसम में ऐसी नौबत आई। रविवार सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और रविवार शाम 7:30 बजे से लेकर सोमवार सुबह 9:30 बजे तक 21 घंटे घना कोहरा छाया रहा।
भोपाल का आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

कहां कितना तापमान

कहां होगी बारिश

  • मौसम विभाग ने अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित कुछ राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
  • अगले दो दिनों में राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।
  • अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
  • आईएमडी ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए अगले दो दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
  • छत्तीसगढ़, सिक्किम, तेलंगाना और ओडिशा में छिटपुट गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

कश्मीर में बर्फबारी के बाद कुछ हिस्सों में गिरा पारा

कश्मीर के कुछ हिस्सों में फिर से बर्फबारी होने के बाद कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कुपवाड़ा, लोलाब, सोपोर और बारामूला सहित उत्तरी कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हुई है। श्रीनगर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई।

संबंधित खबरें...

Back to top button