
शिवपुरी की एक कॉलोनी में सड़क पर मगरमच्छ को घूमता देख रहवासियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। देर रात इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ को कब्जे में लिया। वन विभाग की टीम ने उसे चांदपाठा झील में छोड़ दिया है।
#शिवपुरी: सड़क पर घूमता नजर आया #मगरमच्छ, कॉलोनीवासियों में मचा हड़कंप। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। देखें #वीडियो@minforestmp #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/Nyqn6noVx7
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 8, 2022
रेस्क्यू कर झील में छोड़ा मगरमच्छ
जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड-1 के नोहरी-बछोरा की सड़क पर करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क किनारे अपना मुंह फाड़कर बैठा था। आसपास के लोगों ने जब लाइट मारकर देखा तो वह ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे वह किसी का शिकार करने वाला है। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित चांदपाठा झील में छोड़ दिया है।
बारिश में सड़कों पर आ जाते हैं मगरमच्छ
शहर में अधिकतर बारिश के बाद मगरमच्छ निकलने की घटनाएं आम हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ बीते एक माह से इसी क्षेत्र में घूम रहा है। जब भी क्षेत्र में बारिश होती है, तो मगरमच्छ सड़कों पर निकल आते हैं। वन विभाग की टीम को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही मरगमच्छ मौके से भाग जाता था। बता दें कि शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में स्थित चांदपाठा झील में मगरमच्छों की संख्या अधिक है।
ये भी पढ़ें: जबलपुर : कॉलोनी में घूम रहा था मगरमच्छ, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा; देखें VIDEO