इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

Indor News : चेकिंग के दौरान MBA छात्र गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद; दोस्तों के साथ कार में घूम रहा था युवक

इंदौर। विजयनगर पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार के साथ एक MBA छात्र को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक अपने दोस्तों के साथ कार में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

युवक के पास मिली अवैध पिस्तौल

एडिशनल डीसीपी, अमरेंद्र सिंह ने कहा- पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के नेतृत्व में इंदौर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करना। अवैध हथियारों को जब्त करना। इस अभियान के तहत शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस चेकिंग कर रही है, जिससे अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा रहा है।

ये घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सुनील नामक युवक को रोका, जो अपने अन्य दोस्तों के साथ कार में सवार था। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुई।

देखें वीडियो…

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील गुना जिले का रहने वाला है। वह इंदौर के एक निजी कॉलेज में MBA की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील अपने दोस्तों पर रोब झाड़ने के लिए अवैध पिस्तौल लेकर घूमता था। विजयनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अवैध हथियार उसने कहां से और किसके माध्यम से खरीदा था।

ये भी पढ़ें- लोकायुक्त की कार्रवाई : बिजली कंपनी का JE 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी घूस

संबंधित खबरें...

Back to top button