
उज्जैन। शहर में गुरुवार को एक विचित्र खगोलीय घटना देखने को मिली, जिसमें चंद समय के लिए परछाई ने भी साथ छोड़ दिया। यह नजारा वेधशाला में कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा।
आज साल का सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात रहेगी
बता दें कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण करती है, जिसके चलते सूर्य 21 और 22 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लंबवत होता है। यह सूर्य की चरम स्थिति होती है। इसी कारण आज यह विचित्र खगोलीय घटना हुई। जब दोपहर को 12 बजकर 28 पर परछाई ने भी चंद समय के लिए साथ छोड़ दिया। वहीं आज वर्ष का सबसे बड़ा दिन 13 घंटे 36 मिनट और सबसे छोटी रात 10 घंटे 24 मिनट की रहेगी।
लोगों ने शंकु यंत्र से देखी घटना
आज हुई इस खगोलीय घटना को देखने के लिए कई खगोल प्रेमी जंतर-मंतर स्थित जीवाजी वेधशाला में जुटे। जहां उन्होंने शंकु यंत्र के माध्यम से इस घटना को देखा। वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त ने बताया कि आज से दिन छोटे और रात बड़ी होने लगेगी और 23 सितंबर को रात और दिन बराबर होंगे।
#उज्जैन : विचित्र खगोलीय घटना, चंद समय के लिए परछाई ने भी छोड़ा साथ, यह नजारा वेधशाला में कई लोगों ने देखा, अब दिन छोटे और रात होगी बड़ी, #VIDEO#Ujjain #AstronomicalEvent #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/HjEl4hk3rm
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) June 22, 2023
(इनपुट- संदीप पांडला)
ये भी पढ़ें : एक्शन में उज्जैन नगर निगम : सावन के पहले महाकाल की नगरी में कार्रवाई, तीन मंजिला जर्जर मकान तोड़ा