
देश में लगातार तीसरे दिन नए कोरोना केस घटे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 33 हजार 533 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 4 हजार 171 की कमी आई है। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.78 फीसदी है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.87% है।
सक्रिय मामले: 21,87,205
कुल रिकवरी: 3,65,60,650
कुल मौतें: 4,89,409
कुल वैक्सीनेशन: 1,61,92,84,270
पांच बड़े महानगरों में कोरोना
देश में कोरोना के कहर के बीच पांच बड़े महानगरों में कोरोना के मामले अब घटने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में 11,486 मामले, मुंबई में 3,568 मामले, कोलकाता में 1489 मामले, बेंगलुरु में 17,266 मामले, चेन्नई में 6,452 मामले सामने आए हैं। वहीं केरल में संक्रमण दर 44.8 फीसदी हो गई है। केरल में बीते 24 घंटे में 46,387 मामले सामने आए हैं।
दुनियाभर में कोरोना का कोहराम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में तीन दिनों में एक करोड़ से ज्यादा केस सामने आए हैं वहीं औसतन हर दिन करीब 9000 लोग जान गवां रहे हैं।
दुनिया में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल संक्रमित- 34.98 करोड़
मरीज ठीक हुए- 27.81 करोड़
एक्टिव केस- 6.60 करोड़
अब तक कुल मौतें- 56 लाख 10 हजार से अधिक