कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

देश में पिछले 24 घंटे में 3.37 लाख नए केस दर्ज, एक्टिव केस 21 लाख के पार; पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा भी संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में 3 लाख, 37 हजार, 704 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले दिन की तुलना में 9,550 कम हैं। इस दौरान 2 लाख, 42 हजार, 676 लोग ठीक हुए, जबकि 488 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अबतक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 हजार 50 मामले सामने आ चुके हैं।

एक्टिव केस 21 लाख के पार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 13 हजार 365 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 88 हजार 884 हो गई है। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.22 फीसदी हो गई है।

सक्रिय मामले: 21,13,365
कुल रिकवरी: 3,63,01,482
कुल मौतें: 4,88,884
कुल वैक्सीनेशन: 1,61,16,60,078
ओमिक्रोन के कुल मामले: 10,050

ओमिक्रॉन के मामले 10 हजार के पार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस में 3.69 फीसदी की वृद्धि हुई है। अब तक 10,050 मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Weather Update : दिल्ली-UP समेत देश के इन हिस्सों में आज होगी बारिश, बढ़ जाएगी ठंड

पांच सबसे अधिक संक्रमित राज्य

देश के पांच सबसे अधिक संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र अब भी टॉप पर है, जहां कि बीते 24 घंटे में कुल 48,270 मरीज सामने आए हैं। वहीं 48,049 नए मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे नंबर पर है। तीसरे पर केरल जहां 41,668 नए मामले सामने आए हैं। चौथे पर तमिलनाडु जहां कि 29,870 केस सामने आए हैं। वहीं गुजरात में 21,225 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें- इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की विशाल प्रतिमा, PM मोदी 23 जनवरी को करेंगे सिम्बोलिक होलोग्राम मूर्ति का अनावरण

पूर्व पीएम भी कोरोना पॉजिटिव

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल के अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एचडी देवेगौड़ा ने जून 1996 से अप्रैल 1997 तक भारत के 12वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वह पहले 1994 से 1996 तक कर्नाटक के 14वें मुख्यमंत्री थे। वह वर्तमान में राज्यसभा में सांसद हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button