PlayBreaking News

देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 7, 774 नए केस दर्ज, 306 लोगों की मौत; सक्रिय मरीज की संख्या 560 दिनों में सबसे कम

Follow on Google News
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,774 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 8,464 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं, आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 3 करोड़ 41 लाख 22 हजार 795 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अबतक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 33 मामले सामने आ चुके हैं।

अबतक 4 लाख 75 हजार 434 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 306 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 75 हजार 434 हो गई है। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1469879844129230850[/embed]

सक्रिय मरीजों की संख्या में आई कमी

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 92,281 हैं जो कि 560 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं रिकवरी रेट अभी 98.36% है।

अबतक 132 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 132 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 89 लाख 56 हजार 784 डोज दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 132 करोड़ 93 लाख 84 हजार 230 डोज दी जा चुकी हैं। ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज ने रतलाम को 100% वैक्सीनेटेड शहर घोषित किया, कांग्रेस पर पंचायत चुनाव रुकवाने के आरोप लगाए

ओमिक्रॉन के कहां कितने मामले

महाराष्ट्र- 17 राजस्थान- 9 गुजरात-3 कर्नाटक-2 दिल्ली-2
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts