देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 6,358 नए केस दर्ज, 293 लोगों ने तोड़ा दम; ओमिक्रॉन से अब तक 653 लोग संक्रमित

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अब भी बरकरार है। इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी अब तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,358 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 6,450 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं, आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 3,42, 43, 945 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अबतक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 653 मामले सामने आ चुके हैं।

अबतक 4 लाख 80 हजार 290 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 293 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 80 हजार 290 हो गई है। वहीं देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 75 हजार 456 हैं। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1475673116336549889[/embed]

अबतक 142 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 141 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 72 लाख 87 हजार 547 डोज दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 142 करोड़ 46 लाख 81 हजार 736 डोज दी जा चुकी हैं।

देश में अबतक ओमिक्रॉन के 653 केस दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 653 हो गई है। देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 21 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं। ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का कानपुर दौरा आज: मेट्रो समेत कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी, IIT के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts