कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना के मामलों में भारी इजाफा : बीते 24 घंटे में 2.85 लाख नए केस दर्ज, 665 लोगों की मौत; कुल मामले 4 करोड़ के पार पहुंचे

देश में लगातार चार दिनों तक नए कोरोना केस में गिरावट के बाद एक बार फिर केस बढ़े हैं। बीते 24 घंटों में 2 लाख 85 हजार 914 नए केस सामने आए हैं और 665 लोगों की मौत हो गई। देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ को पार कर गई है जो कि चिंताजनक है। भारत संक्रमितों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

देश में आज कोरोना के मामलों में भारी इजाफा

देश में आज कोरोना के मामलों में भारी इजाफा हुआ है। कल की तुलना में आज 30 हजार मामले अधिक आए हैं। बता दें कि मंगलवार को 2.55 लाख संक्रमित सामने आए थे। वहीं बीते 24 घंटों में 2.99 लाख मरीज स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 16.16 फीसदी है।

सक्रिय मामले: 22,23,018
पॉजिटिविटी रेट: 16.16%
वैक्सीनेशन कवरेज: 1,63,58,44,536
कुल करोना केस: 4,0082,715
कुल रिकवरी: 3,73,59,819
कुल मौतें: 4,91,121

केरल में टूटा रिकॉर्ड

केरल में बीते 24 घंटे में 55,475 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक सबसे अधिक है।

क्रिकेटर गौतम गंभीर भी संक्रमित

क्रिकेटर गौतम गंभीर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- 73वें गणतंत्र दिवस : इस बार परेड में दिखेंगे कई बड़े बदलाव, अब से कुछ ही देर में राजपथ पर दिखेगा अद्भुत नजारा

संबंधित खबरें...

Back to top button