कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Update: देश में बीते 24 घंटों में 2.35 लाख नए केस दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 13.39%

देश में कोरोना के मामले कल की तुलना में आज फिर कम मिले हैं, लेकिन मृतकों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में 2 लाख 35 हजार 532 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 871 लोगों की मौत हुई है, जो कि चिंताजनक है। इस दौरान 3.35 लाख लोग ठीक भी हुए।

नए मामलों में 6% तक की कमी

राहत की बात यह है कि देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। गुरुवार को 2,51,209 लोग संक्रमित मिले थे। नए केस में 6% की कमी देखी गई है। रोजाना संक्रमण दर घटकर 13.39 फीसदी हो गई है। एक दिन पहले गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 15.88% था।

एक्टिव केस कितने हैं?

देश में एक्टिव केस की संख्या 20.04 लाख (20,04,333) है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.08 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Weather Update : देश के इन राज्यों में अभी और बढ़ेगी शीतलहर, यूपी में येलो अलर्ट जारी

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल कोरोना केस: 4,08,57,922
कुल रिकवरी: 3,83,49,059
कुल मौतें: 4,93,195

बीते तीन दिनों में 2000 से अधिक मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 871 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले शुक्रवार को 627 लोगों की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार को 573 लोगों की मौत हुई थी। यानी आंकड़ों के मुताबिक तीन दिन में 2000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

राजस्थान में फरवरी से खुल रहे स्कूल

राजस्थान सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, क्लास 10 से 12 तक के स्कूल 1 फरवरी से और क्लास 6 से 9 तक के स्कूल 10 फरवरी से खोले जाएंगे।

हरियाणा में प्रतिबंधों में ढील

हरियाणा में यूनिवर्सिटी, कॉलेज और क्लास 10 से 12 तक के स्कूलों को 1 फरवरी से खोला जाएगा। वहीं, सिनेमाघरों को 50% कैपिसिटी के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें- Beating Retreat Ceremony : पहली बार होगा 1000 ड्रोन का खास शो, बजेंगी 26 धुनें; जानें बीटिंग रिट्रीट समारोह का इतिहास

गुजरात में नाइट कर्फ्यू बढ़ा

गुजरात में नाइट कर्फ्यू 4 फरवरी बढ़ा दिया गया है। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, होटल और रेस्टोरेंट को 24 घंटे होम डिलीवरी सेवा जारी रखने की अनुमति होगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button