कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Update : देश में बीते 24 घंटों में 2.34 लाख नए केस दर्ज, 893 लोगों की मौत; पॉजिटिविटी रेट 14.50%

देश में आज कोरोना संकट के दो साल पूरे हो गए हैं। इन दो सालों में कई लोगों ने अपनों को खो दिया, वहीं अभी भी ये संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में बीते 24 घंटों में 2 लाख 34 हजार 281 नए केस सामने आए हैं। पिछले 9 दिनों से नए केसों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वहीं मौतों का आंकड़ा बढ़ता नजर आ रहा है।

लगातार दूसरे दिन लगभग 900 लोगों की मौत

देश में कोरोना एक बार फिर से खतरनाक होता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन लगभग 900 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से 893 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,52,784 लोग स्वस्थ भी हो गए।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल मामले: 4,10,92,522
सक्रिय मामले: 18,84,937
कुल रिकवरी: 3,87,13,494
कुल मौतें: 4,94,091
कुल वैक्सीनेशन: 1,65,70,60,692
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 14.50%

75% योग्य आबादी का संपूर्ण टीकाकरण

देश में 75% से अधिक योग्य आबादी का संपूर्ण टीकाकरण हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है। वहीं पीएम मोदी ने भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि- उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Weather Update : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

केरल में लॉकडाउन

केरल सरकार ने राज्य में रविवार को लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

एक्ट्रेस काजोल भी संक्रमित

एक्ट्रेस काजोल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी न्यासा की फोटो शेयर कर यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat : नए साल में पहली बार ‘मन की बात’ करेंगे PM मोदी, इस बार देरी से शुरू होगा कार्यक्रम

संबंधित खबरें...

Back to top button