
देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। संक्रमित मरीजों और मृतकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में 2,183 केस सामने आए हैं। इस दौरान 214 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। हालांकि,1985 लोग कोरोना से ठीक भी हुए।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल मामले: 4,30,44,280
एक्टिव केस: 11,542
कुल रिकवरी: 4,25,10,773
कुल मौतें: 5,21,965
कुल वैक्सीनेशन: 1,86,54,94,355
24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
देश में एक्टिव केस की संख्या 11,542 हो गई है। रिकवरी रेट 98.76% है। वीकली पॉजिटिव रेट 0.32% है। इससे पहले रविवार को 1150 केस सामने आए थे, यानी पिछले 24 घंटे में 1000 ज्यादा केस मिले हैं।
शंघाई में कोरोना से पहली मौत
चीन में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 2.5 करोड़ की आबादी वाले चीन के शंघाई में लॉकडाउन लगा हुआ है। यहां कोरोना वायरस की नई लहर में पहली मौत दर्ज की गई है। शंघाई में रविवार को तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उनकी उम्र 89 से 91 साल है।
ये भी पढ़ें- चौथी लहर की दस्तक: 10 गुना तेजी से फैल रहा XE वैरिएंट, भूलकर भी न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज