
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है। लगातार तीसरे दिन 21 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 21,411 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 67 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20,726 लोग ठीक भी हुए। वहीं अब देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,50,100 हो गई है।
देश में कोरोना पर एक नजर
नए केस: 21,411
कुल मामले: 4,38,68,476
सक्रिय मामले: 1,50,100
कुल रिकवरी: 4,31,92,379
कुल मौतें: 5,25,997
कुल वैक्सीनेशन: 2,01,68,14,771
क्या है रिकवरी रेट?
देश में कुल संक्रमितों में सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 0.34 फीसदी है। अब तक कुल संक्रमितों में से 98.46 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। वहीं डेली पोजिटिविटी रेट 4.46% है, जबकि वीकली पोजिटिविटी रेट 4.51% है।
इन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा केस
आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर केरल, तीसरे पर पश्चिम बंगाल, चौथे पर तमिलनाडु और पांचवें नंबर पर कर्नाटक है। लिहाजा महाराष्ट्र में 2515, केरल में 2477, पश्चिम बंगाल में 2237, तमिलनाडु में 2033 और कर्नाटक में 1562 मरीज सामने आए हैं।
50.57% नए केस इन पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिनमें अकेले महाराष्ट्र में 11.75% फीसदी केस मिले हैं।
ये भी पढ़ें- Corona Vaccination : कोरोना वैक्सीनेशन में भारत ने रचा इतिहास, 200 करोड़ डोज का आंकड़ा किया पार
क्यों बढ़ रहा है संक्रमण?
कोरोना का संक्रमण बढ़ने के पीछे ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स को जिम्मेदार माना जा रहा है। देश में अभी ओमिक्रॉन के BA.2, BA.2.38, BA.4 और BA.5 के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में 80 से 85% मामले BA.2 और BA.2.38 के हैं।