कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Update: फिर 20 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 54 मरीजों ने तोड़ा दम; पोजिटिविटी रेट 5 फीसदी के पार

देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,408 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 54 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20,958 लोग ठीक भी हुए। वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या में 604 की कमी आई है और ये घटकर 1,43,384 रह गए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस: 20,958
कुल मामले: 4,40,00,138
एक्टिव केस: 1,43,384
कुल रिकवरी: 4,33,30,442
कुल मौतें: 5,26,312
कुल वैक्सीनेशन: 2,03,94,33,480

क्या है रिकवरी रेट?

देश में कुल संक्रमितों में सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 0.33 फीसदी है। अब तक कुल संक्रमितों में से 98.48 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पोजिटिविटी रेट 5.05 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि वीकली पोजिटिविटी रेट 4.92% है।

अब तक महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,48,097 मौतें

देश में अब तक हुई कुल 5,26,312 मौतों में से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,48,097 मौतें हुईं। केरल में 70,451, कर्नाटक में 40,143, तमिलनाडु में 38,032, दिल्ली में 26,308, उत्तर प्रदेश में 23,565 और पश्चिम बंगाल में 21,352 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना मामलों में दैनिक घट-बढ़

30 जुलाई- 20,409
29 जुलाई- 20,409
28 जुलाई- 20,557
27 जुलाई- 18,313
26 जुलाई- 14,830
25 जुलाई- 16,866
24 जुलाई- 20,279
23 जुलाई- 21,411
22 जुलाई- 21,880
21 जुलाई- 21,566
20 जुलाई- 20,557

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button