ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

गुना को नगर निगम बनाने की खातिर एक हुई बीजेपी-कांग्रेस, सरकार को भेजा प्रस्ताव

गुना। राजनीतिक नजरिए से यह अपने शहर की तरक्की के लिए एक मिसाल हो सकती है। गुना को नगर निगम दर्जा मिल सके, इसके लिए पक्ष-विपक्ष एकजुट हो गए हैं। इसके लिए शुक्रवार को बकायदा नगर पालिका में एक विशेष सम्मेलन बुलाया गया। इसमें प्रस्ताव रखा गया कि गुना नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया जाए। इसके लिए बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी पार्षदों ने अपनी सहमति दर्ज की। इसके साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के आसपास की ग्राम पंचायतों के 28 गांवो को शामिल करने का प्रस्ताव भी पारित कर सरकार को भेजा जा रहा है जिससे नगरीय सीमा बढ़ने के आधार पर नगर पालिका को नगर निगम में अपग्रेड किया जा सके।

प्रस्ताव माना तो 65 हजार बढ़ जाएगी आबादी

फिलहाल नगर पालिका गुना के अंतर्गत लगभग 2 लाख 50 हजार है। प्रस्ताव के मुताबिक यदि शहरी सीमा से सटे 28 गांवों को मिला लिया जाएगा तो शहर की कुल आबादी 3 लाख 15 हजार हो जाएगी। नगर पालिका में इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता के साथ ही नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने अपनी सहमति दी। इसके बाद नगर पालिका से सभी पार्षदों ने भी इस पर अपनी सहमति दी। ध्वनिमत से यह प्रस्ताव पारित होने के बाद अब सभी की उम्मीदें प्रदेश सरकार पर जाकर टिक गई हैं, जो गुना नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने ये न बनाए जाने पर अंतिं फैसला लेगी।

पहले भी उठती रही है मांग

गुना नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने को लेकर लंबे समय से मांग उठती रही है। इस डिमांड को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नुमाइंदे अपनी बात सरकारों के सामने रखते रहे हैं। हालांकि अब तक गुना को सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। हालांकि अब चुनावी दौर में इन शहरी जनप्रतिनिधियों को ये उम्मीद है कि सरकार इनके प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाकर शहर इनकी उम्मीदों को जल्द पूरा करेगी।

(इनपुट – राजकुमार रजक)

ये भी पढ़ें- इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु की अंतरराज्यीय लैपटॉप चोर गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार; छात्रों को बनाते थे अपना निशाना। देखें VIDEO

संबंधित खबरें...

Back to top button