कोरोना डेली अपडेट: रविवार को 27 हजार नए केस मिले, 37 हजार लोग ठीक हुए; 219 लोगों की मौत हुई

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के डेली मामलों में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 27 हजार 254 नए केस मिले, 37 हजार 687 लोग ठीक हुए और 219 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शनिवार को 28 हजार 591 केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में देश में 10 हजार 652 एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं केरल में पिछले 24 घंटे में 20 हजार 240 नए मामले सामने आए हैं। Image

आंकड़ों में कोरोना

  • अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 32 लाख 64 हजार
  • अब तक हुई मौतें– 4 लाख 42 हजार 874
  • अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 24 लाख 47 हजार
  • एक्टिव केस की संख्या – 3 लाख 74 हजार 269

Image

वैक्सीनेशन अपडेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक देशभर में 74 करोड़ 38 लाख 37 हजार वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 53.38 लाख टीके लगाए गए। Image

कितने टेस्ट किए गए

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में अब तक 54.30 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। रविवार को 12.08 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है। Image

सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 % है जबकि रिकवरी रेट 97.51 % है। एक्टिव केस 1.16 % हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts