कोरोना वाइरसताजा खबरस्वास्थ्य

देश में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार : बीते 24 घंटे में सामने आए 3824 नए केस, छह महीने में सबसे ज्यादा मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,824 नए मामले सामने आए हैं। जो पिछले दिन के मुकाबले 28 प्रतिशत ज्यादा हैं। शनिवार को 2995 मामले सामने आए थे। वहीं अब एक्टिव केस की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 3,824

एक्टिव केस : 18,389

कुल मामले : 4,47,22,605

कुल रिकवरी : 4,41,73,335

कुल मृत्यु : 5,30,881

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के अनुसार, देश में रविवार को 184 दिनों बाद कोरोना के इतने मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,824 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले पिछले छह महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान पांच मरीजों की मौत भी हुई है।

देश में इस वक्त पॉजिटिविटी रेट 0.04% हैं, जबकि रिकवरी दर वर्तमान में 98.77% है। अब तक कुल संक्रमितों में से 98.77 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.87% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.24% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत में क्यों बढ़ रहा संक्रमण

विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में कोरोना के नए मामलों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं वैश्विक स्तर पर मामलों में लगभग 27 प्रतिशत की कमी आई है।

WHO के अनुसार, भारत में कोरोना के नए मामले में 437 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और इस वृद्धि के लिए नया ओमिक्रॉन वैरिएंट XBB.1.16 जिम्मेदार है। यह वैरिएंट BA.2.10.1 और BA.2.75 का रिकंबाइंड है। WHO ने 27 फरवरी से लेकर 26 मार्च 2023 तक के कोविड आंकड़ों के आधार पर यह टिप्पणी की है।

ये भी पढ़ें- Corona Virus : तेजी से पैर पसार रहा कोरोना… 24 घंटे में 3095 नए केस दर्ज, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई बैठक

संबंधित खबरें...

Back to top button