ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस ने MP की 29 लोकसभा सीटों पर कॉर्डिनेटर किए नियुक्त, जानें किसे मिली जिम्मेदारी, प्रदेश चुनाव समिति और AICC को करेंगे रिपोर्ट

भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने समन्वयकों (कॉर्डिनेटर ) की नियुक्ति कर दी है। AICC ने लोकसभा वार समन्वयकों को नियुक्त कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए समन्वयकों को जिम्मेदारी दे दी गई है। सभी समन्वयक प्रदेश चुनाव समिति और AICC को सीधे रिपोर्ट करेंगे।

कांग्रेस ने विधायकों, पूर्व मंत्रियों को लोकसभा कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, सुखदेव पांसे,प्रियव्रत सिंह, बाला बच्चन और विधायक RK दोगने, फूल सिंह बरैया,आरिफ मसूद को जिम्मेदारी दी गई है। इंदौर की बाला बच्चन और भोपाल की प्रियव्रत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

एमपी की 29 सीटों पर इन्हें दी जिम्मेदारी

  1. मुरैना – जयवर्धन सिंह।
  2. भिंड – नितेंद्र सिंह राठौड़।
  3. ग्वालियर – विपिन वानखेड़े।
  4. गुना – लाखन सिंह।
  5. सागर – रामचंद्र दांगी।
  6. टीकमगढ़ – फूल सिंह बरैया।
  7. दमोह – लखन घनघोरिया।
  8. खजुराहो – संजय यादव।
  9. सतना – तरुण भनोट।
  10. रीवा – रजनीश सिंह।
  11. सीधी – विनय सक्सेना।
  12. शहडोल – अशोक मर्सकोले।
  13. जबलपुर – सुखदेव पांसे।
  14. मंडला – सुखेंद्र सिंह बना।
  15. बालाघाट – संजय शर्मा।
  16. छिंदवाड़ा – सुनील जायसवाल।
  17. होशंगाबाद – दीपक जोशी।
  18. विदिशा – हर्ष यादव।
  19. भोपाल – प्रियव्रत सिंह।
  20. राजगढ़ – सत्यनारायण पटेल।
  21. देवास – विशाल पटेल।
  22. उज्जैन – बाबूलाल यादव।
  23. मंदसौर – दिलीप सिंह गुर्जर।
  24. रतलाम – सचिन यादव।
  25. धार – रवि जोशी।
  26. इंदौर – बाला बच्चन।
  27. खरगोन – रामलाल मालवीय।
  28. खंडवा – आरके दोगने।
  29. बैतूल – आरिफ मसूद।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button