
इंदौर। देश को शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घूमाया और उनके साथ क्रूरता की हदें पार की गई। जिसे देखकर ही व्यक्ति का कलेजा कांप जाए। घटना का वीडियो देशभर में वायरल होने के बाद वह वीडियो मणिपुर का निकला, ये घटना 4 मई 2023 की थी। जहां पर 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर कर कुछ व्यक्तियों द्वारा घुमाया जा रहा था और उनके साथ बदसलूकी की जा रही थी।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद देश भर में जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। वहीं गुरुवार को इंदौर के रीगल चौराहे पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और सरकार को आड़े हाथों लिया।
प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं थी मौजूद
घटना को लेकर चिंटू चौकसे का कहना था कि जहां देश के बड़े-बड़े नेता यूक्रेन युद्ध और फ्रांस के दंगों को रोक सकते हैं तो देश में हो रहे इन अत्याचारों को वह कैसे नहीं रोक पा रहे हैं। सरकार को आड़े हाथों लेते कई आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत मणिपुर के मुख्यमंत्री को हटाना चाहिए और उनसे सवाल-जवाब करना चाहिए। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। वहीं सभी के हाथों में जो पोस्टर थे वह बड़े राजनेताओं की राजनीति की पोल खोलते हुए दिखाई दे रहे थे।
https://twitter.com/psamachar1/status/1682386745084485633
मीडिया पर भी साधा निशाना
जहां एक और मणिपुर महिलाओं के निर्वस्त्र वीडियो को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया जा रहा था। वहीं मीडिया की चुप्पी को लेकर भी कई सवाल कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रहे थे। इस प्रकार से मीडिया दिल्ली में बाढ़ को लगातार देशभर में दिखा रहा है। वहीं दूसरी और यूक्रेन युद्ध या कोई भी बड़ी हिंसा को दिखाकर मीडिया आम जनता को जागरूक करता है। लेकिन, इस निर्वस्त्र कांड में जिस तरह से मीडिया भी मौन है उस पर काफी कुछ सवाल ये निशान भी खड़े होते हैं।
(इनपुट – हेमंत नागले)
ये भी पढ़ें: CM शिवराज को बहन ने पिलाई चाय तो मिला ढाई लाख का रिटर्न गिफ्ट, देखें VIDEO