Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में चुनाव परिणाम से पहले चौकीदारी... स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तीन शिफ्ट में EVM की पहरेदारी कर रहे कांग्रेसी; देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर में चुनाव परिणाम से पहले चौकीदारी... स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तीन शिफ्ट में EVM की पहरेदारी कर रहे कांग्रेसी; देखें VIDEO
इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ती जा रही है। ऐसे में इंदौर की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली विधनासभा क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा तीन शिफ्ट में अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रॉन्ग रूम के बहार तैनात कर दिया है। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खाने-पीने को रुकने का सारा इंतजाम प्रत्याशियों द्वार ही किया गया है। देखा गया है कि प्रत्येक विधानसभा चुनाव में हार-जीत के बाद कई बार ईवीएम तक पर ऊंगली उठाई जाती है। इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशियों में कुछ अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रसाशन ने भी इसकी अनुमति सिर्फ इसलिए दी है कि बाद में कोई आरोप ईवीएम पर न लगे। स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता पहरेदारी कर रहे हैं। इस बार विधान्रसभा क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को पहरेदारी पर बिठाया गया है।

तीन शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं कार्यकर्ता

तीन शिफ्ट में कार्यकर्ता ड्यूटी कर रहे हैं। रात 10 से सुबह 6 बजे तक और दोपहर 1 से रात 10 बजे तक दो-दो कार्यकर्ता पहरेदारी कर रहे हैं। रात में एक कार्यकर्ता सोता है तो दूसरा स्ट्रॉन्ग रूम की ओर आंखे गढ़ाता है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर लगी एलईडी स्क्रीन पर भी कार्यकर्ता नजर गढ़ाए हुए है। वहीं तीसरी शिफ्ट में सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक एक कार्यकर्ता ड्यूटी पर रहता है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1728693999828152486[/embed]

भाजपा ने जताया प्रशासन पर भरोसा

इधर, विधानसभा तीन और सांवेर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को तैनात किया। कार्यकर्ताओं के सोने की प्रशासन ने और खाने की व्यवस्था प्रत्याशी द्वारा की गई है। वहीं प्रत्याशियों ने कार्यकर्ता को कोई भी आशंका होने पर सीधे फोन लगाने की बात भी कही। दूसरी ओर भाजपा ने किसी कार्यकर्ता को स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात नहीं किया है। उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है। कुल मिलाकर प्रत्याशी के कहने पर कार्यकर्ता 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात है।

इंदौर-1 विधानसभा सीट पर एक नजर

इंदौर क्षेत्र क्रमांक 1 में 3,63805 मतदाता है। यहां से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से कांग्रेस के नेता संजय शुक्ला पिछली बार चुनाव जीते थे। संजय शुक्ला 2018 के चुनाव में विधानसभा क्रमांक-01 से पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता को 8163 वोटों से चुनाव हराया था। अधिकांशतः बीजेपी का कब्जा रहा है। 2013 में यहां बीजेपी से सुदर्शन गुप्ता 99558 वोट देकर मतदाताओं ने विजय दिलाई थी। वहीं निर्दलीय कमलेश खंडेलवाल को 54176 वोटों के अंतर से हराया था। जबकि कांग्रेस के दीपू यादव को 37595 मतों से ही संतोष करना पड़ा था। (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts