VIDEO : इंदौर नगर निगम घोटाले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, वॉटर कैनन से खदेड़ा

इंदौर। प्रदेश में लंबे समय बाद कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन में नजर आई है। इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल समेत कई घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम में हो रहे घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस के सभी बड़े नेता एकजुट नजर आए और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नगर निगम का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन को लेकर पुलिस सख्त नजर आई। इस दौरान कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।
नगर निगम के पास धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। जब कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसने लगे, तब पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी घायल हो गए।
https://x.com/psamachar1/status/1820749073156100447
https://x.com/psamachar1/status/1820747473733734606
प्रदर्शन को देखते पुलिस ने की थी तैयारी
मंगलवार सुबह इंदौर नगर निगम के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। बड़ी तादाद में स्थानीय कांग्रेस नेता शामिल हुए। मामले को देखते हुए 9 बजे से ही पुलिस पुख्ता तैयारी के साथ सड़कों पर मौजूद रही और वॉटर कैनन जैसे वाहनों को भी तैनात किया गया था।
https://x.com/psamachar1/status/1820747473733734606





















