भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने पूछा- क्या महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यही सुशासन है? मामा की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई

भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी ने संगीता शर्मा की गिरफ्तारी पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश और प्रदेश में मोदी-मामा की भाजपा सरकार में किए जा रहे महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की सच्चाई आज सामने आ गई। जब मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग उपाध्यक्ष युवा नेत्री संगीता शर्मा को शनिवार को पीएम मोदी के भोपाल आगमन के पूर्व भाजपा सरकार की तानाशाही के चलते मिसरोद पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर सुबह 8 बजे से करीब शाम 5 बजे तक थाने में बिना किसी अपराध के बैठाया गया।

मेरे ऐसा कौन सा अपराध था : शर्मा

इधर, संगीता शर्मा ने सवाल करते हुए भाजपा सरकार से पूछा है कि आखिर मेरे ऐसा कौन सा अपराध था, जिस कारण मुझे गिरफ्तार कर थाने में बैठाया गया। क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यही सुशासन है? शिवराज जी सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए हैं कि उनको एक निर्दोष महिला के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। शायद मामा जी को भी ज्ञात हो चुका है कि उनकी उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है, इसलिए वे अपनी मानसिकता खो बैठे हैं।

मुझे जबरन थाने ले जाया गया : शर्मा

संगीता शर्मा ने जब उनकी गिरफ्तारी का कारण पुलिस से जानना चाहा तो पुलिस थाने में उन्हें कुछ नहीं बताया गया। शर्मा ने बताया कि वे जब सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली तो पुलिस ने उनका पीछा किया। जानकारी मिलने तक वे अपनी बहन के घर पहुंच चुकी थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और मिसरोद थाने ले जाया गया। उन्होंने कहा कि थाने में मुझे किसी से बात नहीं करने दी गई, मेरा मोबाइल छीन लिया गया। यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के मेरे साथी और मीडिया के लोग मुझसे मिलने आए तो मुझे उनसे मिलने भी नहीं दिया गया।

विपक्ष के लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना भाजपा सरकार का घिनौना और शर्मनाक कृत्य है, जो भाजपा की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के भोपाल दौरे पर एक्शन, कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा हिरासत में, जानिए वजह

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button