Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का कहर, यूपी-बिहार में 10 की मौत, दिल्ली में फ्लाइट और ट्रेन सेवा बाधित

उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का कहर, यूपी-बिहार में 10 की मौत, दिल्ली में फ्लाइट और ट्रेन सेवा बाधित
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में ठंड के चलते उत्तर प्रदेश में आठ और बिहार में दो लोगों की मौत हो चुकी है। कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है और ठिठुरन भरी सर्दी लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही है।

दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कोहरे का कहर

देश के 14 राज्यों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इस कोहरे का असर आवागमन पर भी पड़ा है। दिल्ली में रविवार को विजिबिलिटी घटने के कारण 160 फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि 7 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा, 60 से ज्यादा ट्रेनें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकीं। बीते तीन दिनों में दिल्ली में कुल 900 से अधिक फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

राजस्थान और एमपी में ठंड से राहत

राजस्थान में फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, कुछ जिलों में आज बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड फिर से बढ़ सकती है। मध्य प्रदेश के मंडला में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

कश्मीर और हिमाचल बर्फबारी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इन क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है।

अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी होगी, वहीं उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। 7 जनवरी को राजस्थान में बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। 8 जनवरी को उत्तर भारत में कोहरा रहेगा और दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है। ये भी पढ़ें- मालदीव ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को झूठा करार दिया, कहा- दोनों देशों ने रिश्तों में दरार डालने की कोशिश
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts