PlayBreaking News

महंगाई का ट्रिपल अटैक: 16 दिन में 14वीं बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, 5 दिनों में 6.60 रुपए महंगी हुई CNG

Follow on Google News
महंगाई का ट्रिपल अटैक: 16 दिन में 14वीं बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, 5 दिनों में 6.60 रुपए महंगी हुई CNG
देश में पेट्रोल और डीजल के साथ CNG के दामों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। आज 16वें दिन 14वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत के साथ ही कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी (CNG) के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे का इजाफा

भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बुधवार को एक बार फिर इजाफा किया है। दोनों ही वाहन ईंधनों की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के भाव 16 दिन में 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 96.67 105.41
मुंबई 104.77 120.51
कोलकाता 99.83 115.12
चेन्नई  100.94 110.85

MP के प्रमुख शहरों में भी इजाफा

मध्यप्रदेश में भी आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल 101.25 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
शहर पेट्रोल डीजल
भोपाल 118.25 101.25
ग्वालियर 118.78 101.74
इंदौर 118.61 101.61
जबलपुर 118.02 101.07

फिर बढ़े सिएनजी के दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस के दाम 2.50 रुपए प्रति किलो की बढ़त के बाद अब 66.61 रुपए प्रति किलो कर दिए गए हैं। बीते 5 दिन में सीएनजी 6.60 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है।

प्रमुख शहरों में CNG के लेटेस्ट रेट

शहर का नाम कीमत
दिल्ली 66.61 रुपए प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद 69.18 रुपए प्रति किलो
मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली 73.86 रुपए प्रति किलो
गुरुग्राम 74.94 रुपए प्रति किलो
रेवाड़ी 77.07 रुपए प्रति किलो
करनाल, कैथल 75.27 रुपए प्रति किलो
कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर  78.40 रुपए प्रति किलो
अजमेर, पाली, राजसमंद 76.89 रुपए प्रति किलो

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा। व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts