राष्ट्रीय

CM योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, इधर हार के बाद पंजाब और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी छोड़ा पद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई सरकार के गठन से पहले परंपराओं को निभाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं चुनाव में अपनी हार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: Assembly Election Results : पांचों राज्यों में कौन-कौन से दिग्गज हारे, किसे मिली जीत; एक क्लिक में जानें

होली से पहले शपथ ले सकते हैं योगी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा। नई सरकार के गठन से पहले तक योगी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे। माना जा रहा है कि होली से पहले वह शपथ ले लेंगे।

ये भी पढ़ें: बीजेपी की जीत पर PM मोदी का संबोधन : बोले- यूपी के प्यार ने मुझे यूपीवाला बना दिया, 2022 के नतीजों ने तय किए 2024 के नतीजे


चरणजीत सिंह चन्नी ने सौंपा इस्तीफा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक कार्य जारी रखने के लिए कहा है। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हम पंजाब के लोगों की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। हम अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे और उनके बीच रहेंगे।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब कौन होगा सीएम ? पुष्कर सिंह धामी हारे लेकिन बीजेपी को बहुमत, रेस में इन नेताओं का नाम


पुष्कर धामी ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल गुरमीत सिंह को सौंपा।पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नया जनादेश मिल गया है, इस कालखंड का काम पूरा हुआ। मैंने माननीय राज्यपाल को अपने समेत पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि जब तक नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक आप काम करेंगे।


अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। भगवंत सिंह मान बुधवार 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 12 मार्च शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

राष्ट्रीय की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button