भोपालमध्य प्रदेश

सोशल मीडिया : ‘कू’ पर शिवराज के 10 लाख फॉलोअर्स, योगी के बाद दूसरे नंबर पर

‘कू’ प्लेटफॉर्म पर देश के कई मुख्यमंत्री अपने फॉलोअर्स नहीं बना पाए हैं। ट्विटर पर नंबर-वन बने सीएम अरविंद केजरीवाल ‘कू’ पर महज 259 फॉलोअर्स ही जोड़ पाए हैं।

पुष्पेंद्र सिंह, भोपाल। भारत के पहले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म ‘कू’ पर 10 लाख फॉलोअर्स जुटाने वाले मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान देश के दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘कू’ पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया था।

शिवराज सिंह चौहान ‘कू’ प्लेटफॉर्म पर इस साल फरवरी में जुड़े थे और महज सात महीने में ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं ट्विटर पर सीएम अरविंद केजरीवाल, योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह टॉप-3 में शामिल हैं। ‘कू’ प्लेटफॉर्म पर देश के कई मुख्यमंत्री अपने फॉलोअर्स नहीं बना पाए हैं। ट्विटर पर नंबर-वन बने सीएम अरविंद केजरीवाल ‘कू’ पर महज 259 फॉलोअर्स ही जोड़ पाए हैं।

…तो इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बढ़े शिवराज के फॉलोअर्स

सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में चल रहे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता को अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में मप्र में कोरोना वैक्सीन महाअभियान-4.0 की बात करें तो उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि अपने परिजनों को प्रेरित करें कि वे ही केंद्र में जाएं और अपना टीका स्वयं लगवाएं। राज्य में बाढ़ की स्थिति या फिर लोगों के लिए राज्य में नए अवसर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को सूचित और जागरूक भी करते रहते हैं।

‘कू’ पर फॉलोअर्स में टॉप सीएम
मुख्यमंत्री राज्य फॉलोअर्स
योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश 10.6 लाख

शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश

10 लाख

अशोक गहलोत राजस्थान 2.51 लाख
पुष्कर सिंह उत्तराखंड 78,400
बसवराव मोम्बई कर्नाटक 34,000

 

ट्विटर पर ये सीएम सबसे आगे
मुख्यमंत्री राज्य फॉलोअर्स
अरविंद केजरीवाल दिल्ली 2.31 करोड़
योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश 1.53 करोड़

शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश

70.7 लाख

नितीश कुमार बिहार 60.9 लाख
ममता बनर्जी प.बंगाल 60.2 लाख

संबंधित खबरें...

Back to top button