
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रोच्चार द्वारा सपत्नीक गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की। इसके साथ ही प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। इस दौरान वन मंत्री डॉ. विजय शाह, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे।
प्रदेश में गौशालाओं को बढ़ाया जाएगा
इसके साथ ही सीएम शिवराज ने आज ऐलान किया है कि प्रदेश में गौशालाओं को बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि गाय हमारे जीवन ही नहीं, संस्कृति का भी मूल आधार है। गोवर्धन पूजा गाय और प्रकृति का संरक्षण करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आप सभी को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#भोपाल: सीएम #शिवराज_सिंह_चौहान ने आज निवास पर विधि-विधान से #गोवर्धन_पूजा की और गिरवर की परिक्रमा कर प्रदेश की प्रगति एवं नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।#GoverdhanPuja2022 #PeoplesUpdate @ChouhanShivraj pic.twitter.com/oP80pmForg
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 26, 2022
एमपी में गोवर्धन पूजा, सीएम की बड़ी बातें
- सीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति सदैव पर्यावरण और समस्त जीवों के संरक्षण का संदेश देती रही है। गोवर्धन पूजा, भगवान श्री कृष्ण के इसी संदेश का पावन पर्व है।
- गाय का स्थान सनातन संस्कृति में सर्वोच्च है। इसमें सभी देवताओं का वास है। गाय का संरक्षण करने का संदेश देता है गोवर्धन पूजा।
- धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से गाय हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण है। गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
- भारत में प्रकृति की पूजा का विधान है। विश्व आज प्रकृति संरक्षण को लेकर जागरुक हुआ है, जबकि भारत ने गोवर्धन पूजा के रूप में सैकड़ों साल पहले ही यह संदेश दे दिया था।

- गोवर्धन पूजा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश निहित है। पर्यावरण बचेगा, तो यह धरती और इस पर जीवन बचेगा। अत: पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों के साथ-साथ नदी और पहाड़ों को भी बचाइए।
- भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है। यह भारत ही नहीं, विश्व के लिए भी कल्याणकारी है। पर्यावरण को बचाइये, जीवन आनंददायी और सुखद होगा।
- गोवर्धन पूजा धर्म से परे है। यह मानवता के कल्याण का पर्व है। इसमें पर्यावरण की रक्षा के माध्यम से धरती और इस पर जीवों को बचाने का संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया है।
ये भी पढ़ें- VIDEO : यहां लगता है गधों और खच्चरों का मेला, सलमान और शाहरुख के साथ कैटरीना की भी खूब डिमांड
CM ने लोक कलाकारों के साथ नृत्य का आनंद लिया
सीएम शिवराज ने गोवर्धन पर्व के अवसर पर लोक कलाकारों के साथ नृत्य का आनंद लिया। इसके साथ ही कहा कि लोकगीत व लोककलाएं ही हमारे जीवन को खुशहाल व समृद्ध बनाएं रखते हैं।
सीएम #शिवराज_सिंह_चौहान ने #गोवर्धन_पर्व के अवसर पर लोक कलाकारों के साथ #नृत्य का आनंद लिया और कहा कि #लोकगीत व #लोककलाएं ही हमारे जीवन को खुशहाल व समृद्ध बनाए रखते हैं।#GoverdhanPuja2022 #PeoplesUpdate @ChouhanShivraj pic.twitter.com/k27cMuomQc
— Peoples Samachar (@psamachar1) October 26, 2022
‘पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती’ कार्यक्रम
सीएम शिवराज ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे भवन में दीप प्रज्वलित कर ‘पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश के 16 नगरीय निकायों में पर्यावरण हितैषी जीवनशैली को आत्मसात करने व परस्पर प्रतिस्पर्धा एवं रैंकिंग करने के लिए ग्रीन सिटी इंडेक्स का भी शुभारंभ किया।