Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम शिवराज ने की नवनियुक्त निगम मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मुलाकात, बोल- प्रदेश के विकास में करें सहयोग

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीएम हाउस पर प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण में नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ मुलाकात की। बता दें कि 24 दिसंबर को निगम मंडल में 25 अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्तियां हुई थी। ये भी पढ़ें: MP निगम मंडल में नियुक्तियां: इमरती देवी को सौंपा लघु उद्योग निगम, जानें किसकों क्या मिला https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1475087582694313988

मुलाकात बेहद आनंददायक रही: सीएम

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा, आज निवास पर प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण में नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष साथियों के साथ मुलाकात बेहद आनंददायक रही। आप सभी जनसेवा, लोककल्याण और विकास के दीर्घ अनुभवी हैं। आप अपने अनुभव से प्रदेश के विकास में सहयोग करें। आप सभी को नए दायित्व की बधाई। https://twitter.com/JM_Scindia/status/1474813921382961155

भाजपा में सिंधिया का दबदबा कायम

एमपी में निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नियुक्त होने से एक बात तो साफ हो गई है कि मध्यप्रदेश भाजपा पार्टी में सिंधिया का दबदबा कायम है। निगम मंडलों में सिंधिया समर्थकों को अच्छी खासी तवजू दी गई है। वहीं नियुक्तियों के बाद पहली बार शनिवार रात को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज से भी मुलाकात की। साथ ही इस मुलाकात को आगामी चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वहीं आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के 5 समर्थकों को नियुक्तियां मिली हैं। इमरती देवी डबरा से विधानसभा उपचुनाव हारी थीं। उनको अब लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गिर्राज दंडोतिया, जसवंत जाटव, मुन्नालाल गोयल और रघुराज कंसाना को भी निगम अध्यक्ष बनाया गया है। सीएम शिवराज के कोटे से 6 नेताओं को सरकार में राजनीतिक पद मिले हैं। ये भी पढ़ें: मधुबन में राधिका नाचे गाने पर विवाद; सनी लियोनी और शारिब तोशी को दिया अल्टीमेटम, गृह मंत्री ने कहा- माफी मांगकर गाना हटाए
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts