Ladli Behna Yojna : सीएम डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रुपए करेंगे ट्रांसफर, किसान कल्याण योजना और पेंशन भी देंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की लगभग सवा करोड़ हितग्राही महिलाओं के खाते में लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की 21वीं किस्त के रूप में महिलाओं के खाते में योजना के 1250 रुपए ट्रांसफर करेंगे।
साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों, किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हितग्राहियों से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी भी लेंगे।
144 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में एक हजार 553 करोड़ रुपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपए और किसान कल्याण योजना में 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में एक हजार 624 करोड़ रुपए अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।





















