MP के विकास की रूपरेखा तैयार!सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल को भेंट किया ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @2047’ विजन डॉक्यूमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @2047’ विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया है। यह 2047 तक मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
Follow on Google News
सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल को भेंट किया ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @2047’ विजन डॉक्यूमेंट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए विजन डॉक्यूमेंट ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @2047’ को भेंट किया। प्रदेश की भावी विकास रूपरेखा से अवगत कराया। 

    राज्यपाल से विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल के बीच हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन, निवेश संवर्धन और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सरकार की प्राथमिकताओं और हाल ही में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

    Twitter Post

    प्रदेश के विकास की विस्तृत रूपरेखा

    मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत विजन डॉक्यूमेंट में वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लक्ष्य और रणनीतियां तय की गई हैं।

    इस दस्तावेज में विशेष रूप से निम्न प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

    • कृषि और ग्रामीण विकास
    • उद्योग और निवेश संवर्धन
    • स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुधार
    • बुनियादी ढांचा विकास
    • पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास
    • रोजगार सृजन और कौशल विकास

    यह डॉक्यूमेंट प्रदेश को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक ठोस खाका प्रस्तुत करता है।

    राज्यपाल ने की सराहना

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @2047’ राज्य के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और सार्थक पहल है। उन्होंने इस विजन डॉक्यूमेंट के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts