Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महेश्वर में होगी अगली कैबिनेट बैठक : CM डॉ. मोहन यादव ने किया शस्त्र-पूजन; कहा- महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा अहिल्या माता लोक

Follow on Google News
महेश्वर में होगी अगली कैबिनेट बैठक : CM डॉ. मोहन यादव ने किया शस्त्र-पूजन; कहा- महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा अहिल्या माता लोक
महेश्वर (खरगोन)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक किले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास और धार्मिक परंपराओं पर आधारित महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही विभिन्‍न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

शस्त्रागार में विशेष तौर पर तलवार का पूजन

सीएम ने नर्मदा तट पर स्थित किले में पहुंचने पर देवी अहिल्या बाई के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्वयं धारण करती थीं। डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। आज विजयादशमी के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पहुंचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

महेश्वर में होगी कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 83.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि अगले साल मकर संक्रांति के आसपास कैबिनेट बैठक महेश्वर में की जाएगी। जिसमें क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

महेश्वर में सीएम ने की ये घोषणाएं

  • महाकाल लोक की तर्ज पर महेश्वर में "अहिल्या माता लोक" बनाया जाएगा।
  • महेश्वर में बुनकरों और कारीगरों के लिए टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज की स्थापना की जाएगी।
  • मादपुर में बड़े उद्योग स्थापित कर एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन, सिविल अस्पताल की स्थापना और 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण।
  • महेश्वर को पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

महेश्वरी साड़ी की प्रसिद्धि श्रेय भी अहिल्या माता

मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्या की संस्कृति और योगदान को भी सराहा, खासकर महेश्वर की प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ी का श्रेय भी अहिल्या माता को जाता है। जिन्होंने दूर-दूर से कारीगरों को बुलाकर यहां रोजगार के अवसर पैदा किए। सीएम ने महाराष्ट्र सरकार का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्याबाई के नाम पर रखा।

सीएम ने महेश्वर की गौ-शाला में किया गौ-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खरगौन जिले के महेश्वर में मां भागवत रेवा गौ-शाला पहुंचकर गौ-पूजन कर गौ-माता को गुड़ के लड्डू और गौ-ग्रास खिलाया। 21 वर्ष पुरानी इस गौ-शाला में वर्तमान में 126 गौ-वंश हैं। इसका संचालन क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा समिति बनाकर किया जाता है। ये भी पढ़ें- Dussehra 2024 : विजयादशमी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, डिप्टी सीएम देवड़ा ने भोपाल में की पूजा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts