Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

CM डॉ. मोहन यादव ने उड़ाई पतंग, कहा- अर्जुन और राम ने स्वयंवर में कठिन प्रतिस्पर्धा जीती

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने उड़ाई पतंग, कहा- अर्जुन और राम ने स्वयंवर में कठिन प्रतिस्पर्धा जीती
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित "युवा उत्सव" कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि मैं प्रदेश के खिलाड़ियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि खेलों के विकास के लिए हम कोई भी कमी आड़े नहीं आने देंगे। आप खूब खेलें, आगे बढ़ें, यही कामना है।

खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेंद्र सिंह, पैरा कैनो खिलाड़ी प्राची यादव और मनीष कौरव, अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी एथलीट गजेंद्र सिंह तथा घुड़सवार सुदीप्ति हजेला को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें सम्मानित भी किया। साथ ही वाटर स्पोर्ट्स की सेलिंग खिलाड़ी नेहा ठाकुर, शूटिंग में प्रीति रजक, अंतर्राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी कपिल परमार, पैरा कैनो खिलाड़ी अर्जुन सिंह और पैरा शूटिंग में रुबीना फ्रांसिस जी को चेक भेंट कर सम्मानित किया। देखें वीडियो...

सीएम ने उड़ाई पतंग

मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर परिसर में 10 जनवरी से प्रारंभ हुए मकर संक्रांति उत्सव के अंतर्गत युवाओं के साथ पतंग उड़ाई। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। देखें वीडियो... [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1745707328505053625[/embed]

विवाह के लिए थी स्वयंवर की परंपरा : सीएम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं की हमारी संस्कृति में युवाओं का सबसे बड़ा महत्व है। जिसकी झलक कदम-कदम पर दिखाई देती है। हमारे यहां तो देवी-देवताओं की भी जयंती मानने की परंपरा है, उनके युवा रूप से हमें ऊर्जा मिलती है। हमारी संस्कृति में तो खेलों को हर जगह स्थान मिला है। विवाह के लिए भी स्वयंवर की परंपरा थी, जिसमें अलग-अलग प्रतिस्पर्धाएं होती थीं। महाभारत में अर्जुन हो या फिर प्रभु राम सभी ने स्वयंवर में कठिन प्रतिस्पर्धा जीती हैं। अब तो राम का युग फिर से आ गया है, 22 जनवरी को एक ऐसा समय आया है, जिसका 500 साल से इंतजार था, बोलो जय श्री राम....

चांद के बाद अब सूर्य तक पहुंच गए : सीएम

सीएम ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आदर्श बन रहा है। ज्ञान विज्ञान से लेकर जहां भी सरकार का दखल हो सकता है की वहां देश आदर्श बन रहा है। एशियाई खेलों से लेकर ओलंपिक्स तक सभी में हम आज उत्कृष्ट परफॉर्मेंस कर रहे हैं। विज्ञान में भी चांद के बाद अब सूर्य तक पहुंच गए हैं। मध्य प्रदेश में खेलों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी, जो प्रस्ताव खेल विभाग से आएगा उसे अक्षरशः पास कर दिया जाएगा।

10 से 15 जनवरी तक मनेगा मकर संक्रांति पर्व : सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक मकर संक्रांति पर्व घोषित किया गया है। इस क्रम में महिला सशक्तिकरण गतिविधियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को शहडोल में जनजाति वर्ग के भाई बहनों के साथ कार्यक्रम और 14 एवं 15 जनवरी को विभिन्न भारतीय खेलों और पतंगबाजी के कार्यक्रम प्रदेश में होंगे। माता और बहनों के लिए यह पर्व उत्साह और उमंग का अवसर होता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मकर संक्रांति पर उत्तरायण का प्रारंभ होता है। सूर्य देव दिशा बदलते हैं। उज्जैन के निकट डोंगला वेधशाला में सूर्य देव को कक्षा बदलते देखा जा सकता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से ज्ञान और विज्ञान आधारित ऐसी गतिविधियों से आमजन को जोड़ने के प्रयास हो रहे हैं। ये भी पढ़ें- राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एमपी सरकार की पहल, प्रसाद के रूप में अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू; CM डॉ. मोहन यादव बोले- यह हमारा सौभाग्य
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

icon

Latest Posts