ताजा खबरराष्ट्रीय

CM गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि केस : गजेंद्र शेखावत की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दायर की रिपोर्ट, 1 जून को सुनवाई

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। अब 1 जून को मामले की सुनवाई होगी। बता दें कि, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

गहलोत को समन जारी होगा या नहीं

दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट को कोर्ट ने स्वीकार किया है। अब कोर्ट दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट पर विचार करेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन जारी हो या नहीं, इस पर आदेश आ सकता है। मामले की अगली सुनवाई 1 जून को होगी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि, दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर जांच की निगरानी करेंगे। दिल्ली पुलिस को तीन बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए गए थे।

इन बिंदुओं पर दिया था जांच का निर्देश

  • क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत को ‘आरोपी’ कहकर संबोधित किया?
  • क्या अशोक गहलोत ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में आरोप साबित हुआ?
  • क्या संजीवनी घोटाले मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत या उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जांच चल रही है या फिर ‘आरोपी’ हैं?

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button