भोपालमध्य प्रदेश

6 सीटों पर 6 शर्माओं की दावेदारी

रामेश्वर,वीडी, आलोक, गुट्टू भैया, शैलेंद्र और भक्ति भी तैयारी में

विजय एस. गौर भोपाल। इस बार विधानसभा के चुनाव में भोपाल भाजपा से एक नहीं, बल्कि 6 शर्मा दावेदारी कर रहे हैं। इनमें मौजूदा विधायक रामेश्वर शर्मा के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा , आलोक शर्मा, रमेश शर्मा गुट्टू भैया, शैलेंद्र शर्मा और भक्ति शर्मा की विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी है।

चुनावी गणित के चलते इस बार भोपाल संसदीय सीट के साथ ही छह विधानसभा सीटों पर नए समीकरण बन रहे हैं। राजधानी की 6 सामान्य विधानसभा सीटें हैं, जिनमें हुजूर सीट से रामेश्वर शर्मा रहेंगे। हालांकि हुजूर सीट से भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के आने की अटकलें हैं। हुजूर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम जुड़ने के बाद इन अटकलों को और बल मिल गया है। वैसे विकल्प के तौर पर वीडी शर्मा दक्षिण पश्चिम विधानसभा या मध्य विधानसभा से भी मैदान में उतर सकते हैं।

पुराने भोपाल में होंगे 4 शर्मा

पूर्व महापौर आलोक शर्मा पिछली बार टिकट से चूक गए थे, लेकिन इस बार फिर गोविंदपुरा के साथ ही विकल्प के तौर पर दक्षिण पश्चिम या मध्य विधानसभा सीट पर निगाहें हैं। वहीं उत्तर विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश शर्मा गुट्टू भैया की दावेदारी भी सशक्त है, क्योंकि इकलौते वही हैं, जो उत्तर विधानसभा में सक्रिय बने हुए हैं। इसके अलावा रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा जहां दक्षिण पश्चिम सीट से तो पूर्व सरपंच भक्ति शर्मा भी उत्तर विधानसभा के साथ ही मध्य सीट से दावेदार हैं।

अभी तो कमजोर क्षेत्रों पर विशेष फोकस

अभी तो 6 महीने का समय है, तो उस हिसाब से विचार करेंगे। वैसे अभी जहां-जहां संगठनात्मक कमजोरी है तो वहां-वहां सरकार के कामों को पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर काम चल रहा है। -अजय जामवाल, सहप्रभारी,मप्र भाजपा

संबंधित खबरें...

Back to top button