🌤️
--Bhopal, India

चीनी वैज्ञानिकों को मिले चंद्रमा की मिट्टी में पानी के मॉलिक्यूल्स

Follow on Google News
चीनी वैज्ञानिकों को मिले चंद्रमा की मिट्टी में पानी के मॉलिक्यूल्स

बीजिंग। चांग ई-5 मिशन द्वारा चंद्रमा से लाए गए मिट्टी के नमूनों का अध्ययन कर रहे चीनी वैज्ञानिकों को चंद्रमा की मिट्टी में पानी के अणु (मॉलिक्यूल्स) मिले हैं। यह जानकारी चाइनीज एकेडमी आफ साइंसेज (सीएएस) ने दी। हॉन्ग कॉन्ग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, यह रिसर्च बीजिंग नेशनल लेबोरेटरी फॉर कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स और सीएएस के भौतिकी संस्थान तथा अन्य घरेलू अनुसंधान संस्थानों के रिसर्चर्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सीएएस ने कहा कि 2020 में चांग ई-5 मिशन द्वारा लाए गए चंद्रमा की मिट्टी के नमूनों के आधार पर चीनी वैज्ञानिकों ने पानी के मॉलिक्यूल पाए हैं।

चंद्रयान-1 ने बताया था

इस खोज से पहले साल 2009 में, भारत के चंद्रयान-1 अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा के सूर्य के प्रकाश वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन अणुओं के रूप में पानी के मॉलिक्यूल वाले मिनिरल्स के संकेतों का पता लगाया था। इसके उपकरणों में नासा का मून मिनरलॉजी मैपर भी था।

People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts