अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

हिंद महासागर में पलटी चीन की नाव : 39 लोग लापता; इनमें चीन, फिलिपींस और मलेशिया के नागरिक थे सवार

नई दिल्ली। हिंद महासागर में कथित तौर एक मछली पकड़ने वाली चीनी नाव डूब गई। जिसमें 17 चीनी, 17 इंडोनेशियाई और फिलीपींस के पांच लोग सवार थे। नाव के पटल जाने से सभी 39 लोग लापता हो गए हैं। इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नौका हादसे में लापता हुए लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है।

कब हुआ हादसा

चीनी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि, कथित तौर पर मछली पकड़ने वाले इस जहाज पर 17 चीनी क्रू, 17 इंडोनेशिया के और 5 फिलीपींस के लोग सवार थे। अब तक लापता 39 लोगों में किसी का पता नहीं चल पाया है। हालांकि चीन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसकी निगरानी खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार तड़के करीब 3 बजे (बीजिंग टाइम) हुई घटना के बाद संबंधित विभागों से इमरजेंसी रिस्पॉन्स मैकेनिज्म को तुरंत सक्रिय करने का निर्देश दिया।

सहयोगी देश कर रहे हैं मदद

लू पेंग युआन यू 028 नाम के इस जहाज का मालिकाना हक पेंगलाई जिंगलू फिशरी के पास है। इस जहाज का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि चीनी विदेश मंत्रालय ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया, फिलीपींस और अन्य देशों के दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को सक्रिय कर दिया है।

माना जाता है कि चीन दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग इंडस्ट्री संचालित करता है। चीन के जहाज कई महीनों तक या कभी कभी वर्षों तक समुद्र में रहते हैं, इन जहाजों को चीनी सरकार के समुद्री सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मदद मिलती है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button