अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

चीन के रेस्टोरेंट में ब्लास्ट : एलपीजी लीक होने के कारण हुआ धमाका, 31 लोगों की मौत; कई घायल

बीजिंग। चीन के यिनचुआन शहर में बुधवार देर रात एक रेस्टोरेंट में बड़ा हादसा हो गया। यहां के गैस के रिसाव के कारण धमाका हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

यिनचुआन शहर ‘निंग्जिया’ नाम के स्वशासित प्रांत की राजधानी है। इस प्रांत कि आबादी 68 लाख है। इनमें से 36% लोग मुस्लिम हैं। चीन में इन दिनों तीन दिन का ड्रैगन बोट फेस्टिवल चल रहा है। इस त्योहार पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है। तभी बुधवार रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर विस्फोट होने से वहां हड़कंप मच गया। वहीं केंद्र सरकार के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने जांच अधिकारियों को मौके पर भेज दिया है।

हादसे की तस्वीरें आईं सामने

गैस टैंक का एक वाल्व टूटा था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट से लगभग एक घंटे पहले दो कर्मचारियों ने गैस की गंध आने की सूचना दी थी। उन्होंने देखा कि एक गैस टैंक का वाल्व टूटा हुआ था और उसे बदलने के लिए भेजा गया था। विस्फोट उस समय हुआ जब वाल्व बदला जा रहा था। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों को लगभग 40 मिनट लगे।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button