ताजा खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 25वें खेल चेतना मेला का किया शुभारंभ, खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाने की हुई बड़ी घोषणा

चैतन्य कश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित 25वें खेल चेतना मेला का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चैतन्य  कश्यप,  मंचासीन रहे। इसके पूर्व शहर में खेल चेतना मेला रैली का आयोजन हुआ। जिसमें 100 से अधिक स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता कर इतिहास रच दिया। शुभारंभ अवसर पर निकली मनमोहक झांकियों ने भी सबका मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस मौके पर मंत्री श्री कश्यप की मांग पर हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ, रतलाम मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी यूनिट की स्थापना करने की घोषणा की, जहां हार्ट से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन हो सकेंगे। उन्होने रतलाम में साड़ी व्यवसायियों के लिए रेडीमेड साड़ी का क्लस्टर बनाने और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए साड़ी बनाने की ईकाई शुरू करने की घोषणा भी की। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के हमारे सभी साथियों में सबसे अच्छे कुछ चुनिंदा मंत्रियों की अगर मैं कतार बनाऊ, तो कश्यप जी उसमें सबसे अच्छी स्थिति में है। कामों के आधार पर उनकी अपनी एक विशेष पहचान बनी है। चैतन्य जी का जैसा मन है, वैसा काम है, वैसा नाम है, यह चेतना सब में फैलती रहे।

 खेलों को गांव-गांव तक ले जाने का उद्देश्य- चैतन्य कश्यप

आरंभ में फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि खेलों को गांव-गांव तक ले जाने और हर बच्चे को खेल के मैदान पर लाने के उद्देश्य से 25 वर्ष पूर्व खेल मेला की शुरुआत की थी।  उसके बाद यह मंदसौर, नीमच सहित 16 स्थानों पर पहुंचा। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि खेल मेले को प्राप्त हुई कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मुझे कीड़ा भारती का दायित्व दिया। कीड़ा भारती ने मुख्य उद्देश्यों में खेल मेलो को शामिल किया और आज देश के कई स्थानों पर खेल मेला के आयोजन हो रहे है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जैसे मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए वातावरण बनाया है, वैसे ही खेल जगत को भी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां मिलनी चाहिए।

संबंधित खबरें...

Back to top button